G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर रेवाड़ी बुजुर्ग गाँव के समीप तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक पर सवार दम्पति घायल हो गए। घायलो को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के काला भसौरा गांव निवासी 49 वर्षीय छोटे लाल अपनी 42 वर्षीय पत्नी ज्ञानवती को बाइक पर सवार कर किसी काम से शहर आ जा रहा था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 रेवाड़ी बुजुर्ग गाँव के समीप पहुंची तभी अज्ञात ट्रक उनकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे पति-पत्नी दोनो घायल हो गए घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ई.एम.टी विनीत कुमारव पायलट अनिरुद्ध कुमार के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share