Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर कोराई गांव की मोड पर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे में सवार अधेड़ घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कोराई गांव निवासी स्वर्गीय गुलाम नबी का 55 वर्षीय पुत्र गुलाम अली ई-रिक्शे पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था।

जब उसका रिक्शा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर कोराई गांव की मोड पर पहुंचा तभी रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार गुलाम अली घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके पुत्र सलीम को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचकर फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By