Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर हसवा मोड के समीप खड़ी ट्रक से टकराकर बाइक पर सवार चालक व किशोर दोनो गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर घायलो को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के दलीपुर गाँव निवासी बाल राज का 21 वर्षीय पुत्र अमन अपने साथ

राधा नगर थाना क्षेत्र के त्रिलोकीपुर गांव निवासी बाल राज के 17 वर्षीय पुत्र निखिल को बाइक पर सवार कर थरियांव थाना क्षेत्र के देवहली गाँव निमंत्रण में गया था। बीती रात वहाँ से वापस आते समय जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर हसवा मोड़ के समीप पहुंची तभी खड़ी ट्रक से बाइक टकरा गई। जिससे बाइक चालक अमन व किशोर निखिल दोनो घायल हो गए।

फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे दोनो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By