उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के गोझ मजरे तपनी गाँव में शनिवार की देर रात अचानक कच्चा घर ढह जाने से जहां घर के मुखिया की मौके पर मौत हो गई वहीं पत्नी व दो पुत्रियां घायल हो गईं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार गोझ मजरे तपनी गांव निवासी स्व0 नन्हू का 60 वर्षीय पुत्र हीरालाल अपनी 55 वर्षीय पत्नी सुखरानी, 20 वर्षीय पुत्री मीना व 22 वर्षीय पुत्री रीना के साथ खाना खाकर कमरे में सो रहे थे।

तभी रात लगभग ढाई बजे अचानक कच्चा घर ढह गया जिसके मलबे के नीचे पूरा परिवार दब गया। शोर शराबा सुनकर आस-पास के लोगों ने जल्दी जल्दी मलबा हटाया। तब तक हीरालाल की मौत हो चुकी थी। वहीं पत्नी सुखरानी व दोनों पुत्रियां घायल हो गई। जिन्हें तत्काल सरकारी एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!