Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के अस्ती गाँव के समीप आज सुबह रेलवे लाइन पार करते समय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आ जाने से घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अस्ती गांव निवासी अब्दुल हक का 70 वर्षीय पुत्र एनुल हक आज सबह लगभग छह बजे टहलने के लिए जा रहा था। तभी रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक का काफी समय से मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। आए दिन किसी को बिना बताए घर से निकल जाते थे। आज सुबह किस समय वह घर से निकल गए इसकी जानकारी परिजनों को नही थी। कुछ देर बाद गांव वालों के जरिए जानकारी मिली कि वह ट्रेन की चपेट में आ गए हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By