G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के नबीपुर गांव में बालक घर से बाहर गाँव स्थित दुकान सामान लेने गया था। तभी उसको रास्ते मे सांप ने काट लिया सांप काटने की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नबीपुर गांव निवासी जीतेंद्र द्विवेदी का 5 वर्षीय पुत्र तपस्वी द्विवेदी घर से गाँव में स्थित दुकान में सामान लेने गया था।

तभी रास्ते में उसके पैर में सांप लिपट गया। बालक जब उसको छुड़ाने लगा तो सांप ने बालक के हाथ में काट लिया। जिसकी जानकारी उसने घर आकर अपने परिजनों को दिया। तुरंत परिजन अपने वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share