Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के सीतापुर मजरे रामपुर गाँव में बीती रात संदिग्ध अवस्था में युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। परिजनों को जानकारी हो तो घर में कोहराम बज गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शवा को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सीतापुर मजरे रामपुर गांव निवासी ननकू के 22 वर्षीय पुत्र सोनू ने बीती रात संदिग्ध अवस्था में उस समय फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जब घर के सभी लोग गहरी नींद सो रहे थे। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो कमरे में फांसी पर लटका सोनू का शव देख कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By