उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा गंगा घाट पर 4 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन के बाद गंगा नहाते समय युवक गहरे पानी में डूब गया था। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो गोताखोरों की सहायता से युवक को तलाश में लगी थी। जिसका शव थाना क्षेत्र के असनी के समीप मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आपको बताते चले सदर कोतवाली क्षेत्र के सरांय मीनह शाह गांव निवासी स्वर्गीय गुलाब चंद का 22 वर्षीय पुत्र राज कुमार के पिता का स्वर्गवास बचपन में ही हो गया था। उसकी परवरिश सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ले में उसकी माँ माया देवी ने अपने मायके में रहकर मेहनत मजदूरी कर किया। वह मोहल्ले से मूर्ति विसर्जन में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा गंगा घाट गया था। तभी गंगा नदी में नहाते समय वह गहरे पानी मे चले जाने से डूब गया साथियों ने काफी देर तलाश किया सफलता न मिलने पर स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दिया। पुलिस गोताखोरों की सहायता से युवक की तलाश में लगी थी। जिसका शव थाना क्षेत्र के असनी के समीप मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share