G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर।जिले के असोथर थाना क्षेत्र के बौडर गांव में आज सुबह अपने घर की छत से उतरते समय किशोर का पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बौडर गांव निवासी ऋषि कुमार बाजपेई का 12 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार बाजपेई आज सुबह अपने घर की छत पर किसी काम से गया था।

तभी छत से उतरते समय उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share