G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के अन्दौली पुलिया के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। जिससे ऑटो चालक घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी प्राइवेट अस्पताल पहुंचाकर घटना की सूचना उसके परिजनों को दी गई। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के लदिगवां गांव निवासी स्वर्गीय रामगोपाल विश्वकर्मा का 55 वर्षीय पुत्र अमरेंद्र विश्वकर्मा जो ऑटो चलकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।

रोज की भांति वह आज भी घर से ऑटो लेकर शहर सवारी की तलाश में आया था। तभी राधा नगर थाना क्षेत्र के अन्दौली पुलिया के समीप उसका ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।जिससे ऑटो चालक अमरेंद्र विश्वकर्मा घायल हो गया। घायल व्यवस्था में उसको नज़दीक स्थित प्राइवेट डॉक्टर से प्राथमिक उपचार कराया गया। और घटना की सूचना फोन कर उसके परिजनों को दी गई सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे परिजन तुरंत उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुँचे।जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।nm
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share