G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के ऐंझी गांव में महिला आज सुबह अपने घर में घरेलू काम कर रही थी। तभी बिजली के कटे तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर झुलस गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ऐंझी गाँव निवासी प्रभाकर की 36 वर्षीय पत्नी रेखा देवी आज सुबह अपने घर में घरेलू काम कर रही थी।

तभी घर में बिजली के कटे हुए तार में उसका हाथ से छूने से वह करंट की चपेट में आ गई। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको करंट से मुक्त करा इलाज के लिए हरदो सीएससी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share