उत्तर प्रदेश बुलंदशहर जिले के जहाँगीराबाद कस्बे में स्थित डॉ अनुपलाल बंसल कन्या इंटर कॉलेज में मिशन नारी शक्ति फेज 5 की शुरुआत मुख्यातिथि के रूप में महिला सब इंस्पेक्टर कशिश सक्सेना, विशिष्ट अतिथि डॉ एंजेल दीक्षित, ऑप्टिमेट्रीक्स कनिका शर्मा व प्रधानाचार्या अर्चना गौतम ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए की। इस अभियान के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन पर बल दिया गया। सब इंस्पेक्टर कशिश सक्सेना ने स्कूल की छात्राओं को सरकार द्वारा महिलाओं की सहायता के लिए जारी हेल्पलाइन नम्बर बताए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक थाने मे महिला हेल्प डेस्क बनवाई गई है जहां महिलाएं बेझिझक अपनी बात पुलिस से साझा कर मदद मांग सकती हैं।
वहीं सरकारी अस्पताल से विशिष्ट अतिथि के रूम में आयीं डॉ एंजेल दीक्षित ने कहा कि चल रहे इस मिशन शक्ति फेज 5 में महिला शक्तिकरण पर विशेष बल दिया जा रहा है। विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना गौतम ने छात्राओं को मिशन शक्ति का उद्देश्य समझाया और कहा कि हमारे देश में नारी को देवी का स्वरूप माना गया है। आज हमारे देश की नारी हर क्षेत्र में शामिल होकर पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर देश विकास में सहायता कर रही हैं। इस मौके पर कक्षा 12 में पढ़ने वाली छात्रा खुशी राघव को विद्यालय की एक दिवसीय प्रधानाचार्या बनाया गया। प्रधानाचार्या के रुप में छात्रा खुशी राघव ने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि उन्हें इस पद के मिलने पर वह गर्व की अनुभूति कर रही हैं। नारी शक्ति फेज 5 के मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। :- बुलंदशहर से मनोज गर्ग की रिपोर्ट
