उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने निवेश मित्र पोर्टल से संबंधित आवेदनों का निस्तारण ससमय कराने के निर्देश दिए एवं कोई भी प्रकरण डिफॉल्टर न होने पाए का अधिकारी विशेष ध्यान रखे। साथ ही बैठक में 05 प्रकरण समय के उपरांत मिले, पर जिलाधिकारी ने कहा कि नियमानुसार कार्यवाई कर जल्द से जल्द निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, सीएम युवा विकास योजना)के तहत उद्योग स्थापना के लिए जो ऋण बैंक से स्वीकृत हो गए है परन्तु अभी तक वितरण नही हुआ है का जल्द से जल्द वितरण कराना सुनिश्चित करें, साथ ही जो आवेदन लंबित है, उनका ससमय निस्तारण कराए। विद्युत विभाग द्वारा मलवां औद्योगिक क्षेत्र में 10 टूटे हुए विद्युत पोलो का बदलना शेष है जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी बिन्दकी को निर्देशित किया कि ग्रामीणों से समन्वय बनाकर समस्या को हल कराते हुए अधिशाषी अभियंता विद्युत फतेहपुर के माध्यम से टूटे हुए पोलो को बदलना सुनिश्चित करे साथ की रिपोर्ट से अवगत कराए।

उद्यमियों द्वारा औद्योगिक क्षेत्र चौडगरा में 132 केवीए सब विद्युत स्टेशन बनाने की मांग की, जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया कि नियमानुसार अग्रेत्तर कार्यवाई करे साथ ही उप जिलाधिकारी बिन्दकी सब स्टेशन के लिए जमीन का चिन्हांकन कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने जनपद में उद्योग स्थापित करने के लिए जो एमओयू किए गए है में औद्योगिक संस्थानों को जो भी सहायता की आवश्यकता है संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए सकारात्मक भूमिका निभाते हुए नियमानुसार मदद करे। बैठक में औद्योगिक इकाइयों से प्राप्त शिकायतों/सुझावों का निस्तारण प्राथमिकता के साथ नियमानुसार कार्यवाई करके अमल में लाए। औद्योगिक क्षेत्रों में विकास कार्यों एवं नीतिगत किए गए सुधार कार्यों को यूपी सीडा के उद्यमी मित्र ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से उद्यमियों के मध्य प्रस्तुतीकरण दिया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी खागा, बिन्दकी, सदर, जिला उद्यान अधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, ईओ सदर, उपायुक्त उद्योग, अधिशाषी अभियंता विद्युत, उद्यमियों सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!