उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के रारी मोड़ से कुछ ही दूरी पर शनिवार की देर रात बाइक सवार पेड़ से टकरा गए थे। जिसमें एक युवक व महिला गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमे घायल युवक का इलाज कानपुर में चल रहा था। सोमवार की दोपहर इलाज के दौरान युवक ने दम तोड दिया। जानकारी के अनुसार थाना रारी मोड़ से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर सड़क के किनारे बीच में एक आम का सूख पेड़ खड़ा है। जो लगातार हादसे को बढ़ावा दे रहा है। शनिवार की देर रात औरैया जनपद की रहने वाली सरोज देवी अपने रिश्तेदारी जा रही थी। जिन्हें लेने हरदासपुर गढ़ा गांव निवासी 30 वर्षीय सोनू बाइक लेकर गया हुआ था। वापस लौटते वक्त रारी मोड़ से कुछ ही दूरी पर सड़क पर खड़े आम के सूखे पेड़ से बाइक टकरा गई। बाइक की टक्कर के बाद दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमें घायल सरोज देवी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। जबकि सोनू की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे कानपुर भेज दिया था। जहा सोमवार की दोपहर इलाज के दौरान सोनू की मौत हो गई। सोनू की मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया। ज्ञात हो कि सड़क पर खड़ा आम का सूखा पेड़ ने इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। बावजूद इसके भी पीडब्ल्यूडी विभाग व वन विभाग पूरी तरह से अनभिज्ञ हैं। विभागीय उदासीनता के चलते लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By