उत्तर प्रदेश फतेहपुर बिंदकी कस्बे तथा क्षेत्र में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। विधायक राजेंद्र सिंह पटेल के कैंप कार्यालय में चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई उधर बिंदकी कस्बे हजरतपुर ठठराही मोहल्ले में भी महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई। जानकारी के अनुसार नगर के ललौली चौराहे के समीप भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल के कैंप कार्यालय में मंगलवार को दिन में करीब 11:00 बजे महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई। इस मौके पर महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर चर्चा की गई। इस मौके पर भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा की ज्ञान कर्म और सत्य से अंधकार को मिटाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने भगवान श्री राम की जीवन गाथा रामायण महाकाव्य में लिखा था। रामायण संस्कृत भाषा का पहला महाकाव्य था। महर्षि वाल्मीकि के जीवन से हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी उन्हें कभी बुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर विवेक गुप्ता, विभव सिंह, राजू निषाद ,राम विशाल, भूरा, प्रवीण कुमार , रमेश कुमार तथा रामकरण सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे। बिंदकी कस्बे की ही मोहल्ला हजरतपुर ठठराही में भी महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई आयोजित कार्यक्रम में महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी आरती भी की गई इस मौके पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनके जीवन काल से हमें प्रेरणा मिलती है उन्हें कभी बुलाया नहीं जा सकता है
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!