Spread the love

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के टूल प्लाजा के समीप रोड किनारे खड़ी ट्रक से ट्रक की भिडन्त हो गई जिसमें ट्रक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार एटा जनपद के निधौली थाना क्षेत्र के गहेतु गाँव निवासी प्रमोद चौहान का 30 वर्षीय पुत्र जतन जो ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। वह ट्रक लेकर कानपुर की तरफ से प्रयागराज की ओर जा रहा था। जब ट्रक खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर टूल प्लाजा के समीप पहुंचा तभी रोड किनारे खड़े ट्रक से भिडन्त हो गई। जिसमें ट्रक चालक जतन गम्भीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुँचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By