उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के तेंदुआ गाँव के समीप दो बाइकों की भिडन्त हो गई। जिसमें दोनो बाइक सवार घायल हो गए घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केन्द्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के तेंदुआ गाँव निवासी पिताम्बर लाल यादव का 35 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार यादव बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब बाइक गाँव की मोड़ पर पहुंची तभी सामने से आये दूसरे बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनो बाइक सवार घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुनील की हरदो सीएचसी पहुँचाया। दूसरे बाइक सवार को खखरेरू स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। वही हरदो में डॉक्टर ने चोट गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सुनील को सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!