G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के कटोघन रेलवे स्टेसन के समीप 72 घंटे पूर्व अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई थी। जिसकी सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास में लगी थी। सफलता न मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र में स्थित कटोघन रेलवे स्टेसन के समीप 72 घण्टे पूर्व ट्रेन की चपेट में आकर लगभग 37 वर्षीय अज्ञात पुरुष की मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास में लगी थी, 72 घंटे बीतने के बाद भी जब सफलता नहीं मिली तो शव को पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share