G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के जलाला गाँव में महिला ने सन्दिग्ध अवस्था में घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकरीं के अनुसार थाना क्षेत्र के जलाला गाँव निवासी शिव मूरत की 20 वर्षीय पत्नी सुप्रिया देवी ने संदिग्ध अवस्था मे घर के अंदर फाँसी लागाकर आत्महत्या कर लिया। परीजनो ने उसको फांसी के फन्दे से लटका हुआ देखा तो घर मे हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतिका के गांव के लोगो ने आत्महत्या करने कारण बताने में असमर्थ रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share