G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथगांम रोड पर बेला गांव की मोड पर बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार हथगांम थाना क्षेत्र के भूप का पुरवा गांव निवासी महादेव अपनी 50 वर्षीय पत्नी आशा देवी को बाइक पर सवार कर घर से किसी काम के लिए जा रहा था।

जब उसकी बाइक हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेला गांव की मोड पर पहुंची तभी दूसरी बाइक सवार से उसकी जोरदार भिडन्त हो गई। जिसमें बाइक पर सवार आशा देवी रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत आशा देवी को मृत घोषित कर दिया तो साथ आए उसके परिजन शव को अपने साथ घर लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share