Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के जोशियाना मोहल्ले में आज सुबह अपने घर की छत पर रखे गमलों में लगे पेड़ों को पानी डालते समय युवक का संतुलन बिगड़ा और वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के जोशियाना मोहल्ला निवासी सलीम का 45 वर्षीय पुत्र गुड्डू आज सुबह अपने घर की छत पर गमले में लगे पेड़ों में पानी डाल रहा था।

तभी उसका संतुलन बिगड़ा और वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन अपने वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By