G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव के समीप रोड पार कर रही गाय से टकराकर बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के अशई का पुरवा मजरे गांडे जगतपुर गाँव निवासी शुघर सिंह का 40 वर्षीय पुत्र ज्ञानू सिंह बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आ रहा था।

जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव के समीप पहुंची। तभी अचानक बाइक के सामने गाय आ गई और बाइक गाय से टकराकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार ज्ञान सिंह घायल हो गया। घटना की सूचना फोन कर सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share