G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर चौडगरा कस्बे के समीप ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार मां बेटा दोनों घायल हो गए घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मां की हालत गम्भीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी राम राज का 18 वर्षीय पुत्र देवा अपनी 37 वर्षीय मां आरती देवी को बाइक पर सवार कर घर से इलाज करने जा रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के चौडगरा कस्बे के समीप पहुंची।

तभी रोड से निकले ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार मां बेटे दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मां की हालत गंभीर देखते हुए सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share