उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर बीती शाम पैदल जा रहे युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे युवक रोड पर गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार टैक्सारी बुजुर्ग गांव निवासी लीलाधर का 42 वर्षीय पुत्र सोमदत्त तिवारी शाम लगभग 7ः30 बजे पैदल आ रहा था। तभी पीछे से आ रहा अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारते हुये निकल गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इमरजेन्सी में तैनात डॉक्टर ने उसे जाँच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!