उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से शौच क्रिया के लिए रोड किनारे किनारे जा रहे मां बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया चिकित्सक ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गंभीर हालत में वहां से हैलट अस्पताल कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तेंदुली गांव में शुक्रवार की सुबह लगभग 5:00बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से शौच क्रिया के लिए घर से जंगल की ओर रोड किनारे किनारे पैदल जा रहे हैं सोना काली देवी उम्र लगभग 52 वर्ष पत्नी छेदा लाल तथा उनकी पुत्री रश्मि देवी उर्फ पप्पी उम्र लगभग 35 वर्ष गंभीर घायल हो गई। दुर्घटना के बाद हड़कंप मच गया मौके पर भारी भीड़ लग गई। घायल मां बेटी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से मां बेटी को हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया बताया जाता है कि सोना काली देवी अपनी विवाहित पुत्री रश्मि देवी उर्फ पप्पी पत्नी श्रवण कुमार निवासी लउकहा थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर के साथ सुबह शौच क्रिया के लिए जंगल जा रही थी तभी दुर्घटना हो गई। मां सोना कली देवी की हालत ज्यादा गंभीर बताई जाती है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
