उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा कस्बे के श्री स्वामी चंद दास रामलीला कमेटी हसवा द्वारा 226 वे वर्ष ऐतिहासिक रामलीला के पांचवें दिन सीता हरण लीला का सुंदर मंचन कराया गया। राम चरितमानस की वंदना के बाद लीला की शुरुआत हुई और भगवान राम,माता सीता और लक्ष्मण गंगा पार जाने के लिए निषाद राज से आग्रह करते हैं। वही निषाद राज भी कहते हैं कि बिना आपके चरण धुले नौका में विराजमान नहीं कराएंगे। क्योंकि कहीं मेरी नाव भी पत्थर की न हो जाए अंत में राम, सीता और लक्ष्मण वैसा ही करते हैं। सभी के चरणों को धुलने के बाद निषाद राज अपने आप को धन्य मानते हैं। निषाद राज को परिवार सहित आशीर्वाद देने के बाद अयोध्या से साथ-साथ आई हुई प्रजा को भी वापस जाने के लिए कहा। इसके बाद राम, सीता और लक्ष्मण पंचकुटी पहुंचे। इधर राजा दशरथ की आज्ञा पाकर मंत्री सुमंत राम को सीता लक्ष्मण सहित वापस लेने के लिए पहुंचे। लेकिन राम ने यह कहकर मन कर दिया कि पिता की आज्ञा है । और वह 14 वर्ष बाद ही वापस अयोध्या आएंगे। क्योंकि रघुकुल रीत सदा चली आई प्राण जाए पर वचन न जाएं। यह दृश्य देखकर दर्शन भी भावुक हो गए । जैसे ही मंत्री सुमन वापस आकर पूरी बात राजा दशरथ को बताते हैं । वैसे ही राम-राम कहते हुए दशरथ अपने प्राण त्याग देते हैं। पूरे अयोध्या में अशोक की लहर दौड़ गई। ननिहाल से वापस आने के बाद भारत और शत्रुघ्न माता कैकेयी पर अधिक क्रोधित होते हैं। और प्रजा सहित बड़े भाई राम को लेने के लिए पंचवटी पहुंचे। लेकिन राम ने वापस आने के लिए मना कर दिया। भारत प्रभु राम की खड़ाऊ लेकर वापस अयोध्या आ गए। उधर रावण ने अपने मामा मारीच को सुंदर सोने का हिरण बनाकर पांच कुटी के पास भेजा। सीता ने सुंदर हिरण देखकर राम से विनती की किरण को पंच कुटी में लेकर आए। राम हिरण के पीछे-पीछे गए और थोड़ी देर बाद हाय लक्ष्मण की आवाज आई माता सीता ने लक्ष्मण को वन में जाने के लिए कहा। लक्ष्मण रेखा खींचने के बाद लक्ष्मण वन के लिए निकले। इधर साधु का भेष बनाकर चल से रावण ने माता सीता का हरण कर लिया। और भगवान राम की जयकारे लगते हैं। रामलीला के सुंदर मंचन जन के दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह एवं उपाध्यक्ष उदयभान सिंह,सहित कोषाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी और हजारों की संख्या में भक्त मौजूद रहें। वही पूरी लीला के दौरान थारियावं थानाध्यक्ष आलोक कुमार पाडेय एवं हसवा चौकी इंचार्ज राजेश सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By