G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बाईपास के समीप अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के तारापुर गाँव निवासी शंकर सविता का 26 वर्षीय पुत्र सूरत सविता बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आ रहा था।

जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के बाईपास के समीप पहुंची तभी रोड से निकला अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार सूरत गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना स्थल पर मौजूद उसके परिचित रामानन्द पाल और मिथुन राजपूत ने उसको घायल अवस्था मे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share