उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में एक दिन पहले घर से जंगल के लिए शौच क्रिया के लिए जा रही मां बेटी ट्रक की टक्कर से गंभीर घायल हो गई थी। जिनका इलाज कानपुर हैलट अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान वृद्ध महिला की मौत हो गई जबकि पुत्री की हालत गंभीर बनी हुई है। बताते चले की कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत तेंदुली गांव में शुक्रवार की सुबह लगभग 5:00 बजे घर से पैदल जंगल शौच क्रिया के लिए जा रही है सोना कली देवी उम्र लगभग 65वर्ष पत्नी छेदा लाल तथा उनकी विवाहित पुत्री रश्मि देवी उर्फ पप्पी उम्र लगभग 35 वर्ष तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से गंभीर घायल हो गई थी। जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी से जिला अस्पताल रेफर किया गया और जिला अस्पताल से दोनों लोगों को हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया था। हेलट अस्पताल कानपुर में इलाज के दौरान शनिवार की सुबह लगभग 10:00 बजे सोना कली देवी की मौत हो गई। वृद्ध महिला की मौत के बाद कानपुर में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौत की जानकारी मिलने पर तेंदुली गांव में परिजन रो रो कर बहाल हो रहे थे। जबकि उनकी पुत्री रश्मि देवी और पप्पी की हालत गंभीर बनी हुई है और हैलट कानपुर में इलाज चल रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By