G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के महोइ गाँव मे महिला ट्रैक्टर से खेत जोतने वाले हल पर बैठी थी तभी हल अचानक पलट गया। हल पलटने के दौरान महिला का पैर हल के नीचे दब गया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गईं। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के महोई गाँव निवासी राम नरेश की 35 वर्षीय पत्नी शकुंतला देवी ट्रैक्टर के हल पर बैठी थीं।

तभी अचानक हल पलट गया। हल पलटने के दौरान महिला का पैर हल के नीचे दब गया, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गईं। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में शकुंतला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती करें उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share