Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरा गढ़ीवा गांव में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा गांव निवासी 22 वर्षीय प्रमोद कुमार के परिजनों ने बताया इसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। यह अक्सर गांव में इधर-उधर घूमा करता है।

गाँव मे घूमते समय इसने कुछ खा लिया जिससे इसकी तबियत बिगड़ने लगी। जानकारी होने पर फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना पर पहुंची एम्बुलेन्स ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है। यहाँ डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By