G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र में बृद्ध बीती रात अपने घर की छत पर सोया था। तभी वह नींद के झोंके में पेशाब करने उठा और छत से नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के राधा नगर निवासी स्व. कुंवारे का 80 वर्षीय पुत्र सुरज पाल बीती रात अपने घर की छत पर सोया था।

तभी वह रांत को पेशाब करने के लिए उठा और नींद में उसका संतुलन बिगड़ा और वह छत से नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share