G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के ताम्बेश्वर मोहल्ले में घर में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के तामेश्वर मोहल्ला निवासी धर्मेंद्र की 40 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी आज सुबह घर में खाना बना रही थी। तभी अचानक प्रेशर कुकर फट गया जिससे रसोई घर मे मौजूद सुनीता देवी गम्भीर रूप से घायल हो गई।

हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। कुकर फटने की आवाज़ सुनकर मोहल्ले के लोग जमा हो गए। तुरंत परिजन घायल अवस्था में अपने वाहन से सुनीता देवी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share