उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के किसनपुर थाना क्षेत्र निवासी युवक बाइक पर सवार होकर कौशांबी जनपद के कड़ा धाम जा रहा था। जब बाइक सैनी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर अझुहा कस्बे में पहुंची तभी रोड से गुजरा चार पहिया वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक व सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार किसनपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर गाँव निवासी रजोल सिंह का 25 वर्षीय पुत्र विकास कुमार सिंह व खागा कोतवाली क्षेत्र के कटोघन गाँव निवासी राम सिंह का 17 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार सिंह दोनो एक ही बाइक पर सवार होकर कौशाम्बी जनपद के कड़ा घाम जा रहे थे। जब इनकी बाइक कौशाम्बी जनपद के सैनी थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर अझुहा कस्बे में पहुंची तभी रोड़ से निकला अज्ञात चार पहिया वाहन बाइक को टककर मारते हुए निकल गया।

जिससे बाइक पर सवार दोनो गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे थे। तभी परिजन घायलो को शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By