G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के टेकारी गांव के समीप ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हथगांम थाना क्षेत्र के अकबरपुर चोराई गांव निवासी स्वर्गीय रहीम का 40 वर्षीय पुत्र मोहम्मद रईस बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए खागा कस्बे जा रहा था।

जब उसकी बाइक खागा कोतवाली क्षेत्र के टेकसारी गांव के समीप पहुंची तभी ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे रईस गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share