उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के विकास खंड हसवा कस्बे में श्री स्वामी चंद दास रामलीला कमेटी द्वारा ऐतिहासिक रामलीला के अंतिम दिन रामराज्याभिषेक का आयोजन सुप्रसिद्ध मंडल के कलाकारों द्वारा संपन्न हुआ। जिसमें हसवा, एकारी, टीसी, मिचकी, फरीदपुर, छीतमपुर, आमापुर, असंवा बक्सपुर, औरई, बहरामपुर सहित अन्य गाँव से रामलीला देखने के लिए भीड़ उमडी़। 14 वर्षों के बाद अयोध्या वापस लौटें राम, सीता और लक्ष्मण भाइयों से मिलें। वही अयोध्यावासी अधिक प्रसन्न हुए चारों ओर राम की जय कारें लगने लगे।इधर गुरुओं के आदेश अनुसार राम राज्याभिषेक की तैयारी हुई और विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद मंत्र उच्चारण के बीच राम को अयोध्या के राज्य का राजा बनाया गया। और राम के अयोध्या के सिंहासन में बैठते ही चारों ओर राम के जय कारें गुंज रहें थे। रामलीला कमेटी केअध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष उदयभान सिंह, कोषाध्यक्ष, महामंत्री और संरक्षक सहित अन्य कमेटी की पदाधिकारी तथा सदस्यों ने एक-एक करके भगवान की पूजा अर्चना करते हुए आरती की गई। वही राम के राजगद्दी में बैठते ही दर्जनों भक्तों ने एक-एक करके आरती किया। इसके बाद रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों में कमेटी अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह एवं उपाध्यक्ष उदयभान सिंह द्वारा मंडल के रामलीला प्रस्तुत करने वाले कलाकारों सहित कमेटी के पदाधिकारी सदस्यों को एक-एक करके माल्यार्पण करते हुए अंग वस्त्र भेंट करके सम्मानित भी किया गया। अंत में व्यास जी द्वारा राम के राज्याभिषेक के बाद सुंदर भजन का गायन किया गया।इस मौके पर थारियावं थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह एवं हसवा चौकी इंचार्ज राजेश सिंह भारी फोर्स के साथ मुस्तैद रहे। वही कमेटी के पदाधिकारियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था में अपनी अपनी पैनी नजर बनाएं हुए थे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!