उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में बहुआ ब्लॉक के खटौली गाँव में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अन्तर्गत महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन पर आधारित विशेष अभियान एवं पोषण माह की बैठक आयोजित की गई। जिसमें ग्राम प्रधान दयावती की अध्यक्षता में मिशन शक्ति के एवं पोषण माह के तहत स्वास्थ्य शिविर के साथ चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में विभाग द्वारा संचालित योजनाओं यथा मुख्यंमत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं, पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन, वन स्टाप सेन्टर, चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल सेवा योजना एवं अन्य महिलापरक योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार एवं बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा हेतु प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण टोल फ्री नम्बर 112, 181, 1098, 1090 आदि प्रमुख नम्बरों की जानकारी उपलब्ध कराते हुए टोल फ्री नम्बरों के उपयोग के सम्बन्ध में व्यापक रूप से जानकारी उपलब्ध करायी गयी। ग्राम चौपाल में कुल 115 ओपीडी जांचें, 80 उच्च रक्तचाप और मधुमेह जांचें, 20 किशोरियों की रक्त जांचें, 7 एएनसी जांचें और 2 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!