G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसेनगंज थाना क्षेत्र के सेमरहटा गाँव में सोमवार की दोपहर कच्ची दीवार ढह जाने से किशोर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार सेमरहटा गांव निवासी रासजीवन का 17 वर्षीय पुत्र अर्जुन घर के बाहर बैठा था। तभी अचानक कच्ची दीवार ढह गयी, जिसके मलबे के नीचे किशोर दब गया।

शोर शराबा सुनकर परिजन व आसपास के लोगो ने आनन-फानन मलबा हटाकर घायल किशोर बाहर निकाला और फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने किशोर को इलाज के लिए जिला पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share