Spread the love

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के सेलरहा गाँव के समीप अनियंत्रीत बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के सेलरहा गाँव निवासी रामचन्द्र का 27 वर्षीय पुत्र रामभरोसे बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम से जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक गाँव के बाहर पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक राम भरोसे घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेंस से घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By