Spread the love

उत्तर प्रदेशनफतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बिलन्दा कस्बे के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार संविदा बिजली कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चौहट्टा गांव निवासी अकबर का 27 वर्षीय पुत्र सद्दाम बाइक पर सवार होकर घर से शहर दवा लेने आ रहा था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बिलन्दा कस्बे के समीप पहुंची। तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे सद्दाम रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीयों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By