G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के खेमकरनपुर गांव के समीप रोड पर लड़ रही भैंसे से टकराकर बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सरौली गांव निवासी बचान का 55 वर्षीय पुत्र संतोष बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के खेमकरनपुर गांव के समीप पहुंची तभी रोड़ पर लड़ रही भैंस उसकी बाइक से आकर टकरा गई। जिससे बाइक चालक संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share