उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बे के पेट्रोल पंप के निकट आज दोपहर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ऑटो अनियंत्रीत होकर पलट गया। जिसमें सवार सभी 11 लोग घायल हो गए। घायलो को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने एक हालत गम्भीर देखते हुए उसको प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर बाकी सभी का इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद के सांढ़ थाना क्षेत्र के पासी खेडा गाँव निवासी 62 वर्षीय श्री राम और उसकी 58 वर्षीय पत्नी राधा देवी जिले के बिधनू थाना क्षेत्र के अरवा मिर्जापुर गाँव निवासी 60 वर्षीय सुल्तान सिंह यादव और उसकी 58 वर्षीय पत्नी सुमन देवी,

चाँदपुर थाना क्षेत्र के मेढ़ा पाटी गाँव निवासी प्रदीप की 18 वर्षीय पुत्री नेहा देवी,जहांनाबाद थाना क्षेत्र के खैराबाद गाँव निवासी 40 वर्षीय रामआसरे और उसकी 36 वर्षीय पत्नी जय देवी, बकेवर थाना क्षेत्र के मथुरापुर गाँव निवासी मुनीम प्रसाद का 35 वर्षीय बिन्देश और उसका छोटा भाई 23 वर्षीय दिनेश, बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बसंती खेडा गाँव निवासी शुख राम की 65 वर्षीय पत्नी भोली देवी, वही कोतवाली क्षेत्र के पैगम्बरपुर निवासी बड़कू की 25 वर्षीय पत्नी रिंकी देवी सभी ऑटो पर सवार होकर खझुहा आ रहे थे।

तभी कस्बे के पेट्रोल पम्प के समीप ऑटो अनियंत्रीत होकर पलट गया जिसमें सभी घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने बिन्देश की हालत गंभीर देखते हुए उसको प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी जितेन्द्र व पायलेट अनिरुद्ध के साथ जिला अस्पताल रेफर कर बाकी का इलाज कर रहे है। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर बिन्देश को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!