उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में घर के अंदर रात में बिस्तर में लेते युवक को सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ी तो इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से कानपुर के लिए रेफर किया गया। लेकिन उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मंडराव गांव में सोमवार व मंगलवार की मध्य रात को घर के अंदर बिस्तर में विनोद उम्र 32 वर्ष पुत्र रामखेलावन को सांप ने काट लिया। सांप के काटने से विनोद की हालत बिगड़ी तो इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी ले जाया गया। चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया गया। लेकिन विनोद की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह लगभग 7:00 बजे मृतक विनोद का शव घर के बाहर रखा हुआ था। परिजन तथा रिश्तेदार रो-रोकर बेहाल हो रहे थे। मृतक की पत्नी पूजा देवी तथा 10 वर्षीय पुत्र प्रिंस तथा 12 वर्षीय पुत्री प्रिया भी रो रो कर बेहाल हो रही थी। घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। समाजसेवी अनुज सिंह ने मामले की सूचना पुलिस को दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By