उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर गुगौली गाँव की मोड़ के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार ने रोड पर पैदल जा रही महिला को ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गुगौली गांव के पुरवा निवासी सईया दीन की 65 वर्षीय पत्नी माया देवी पत्नी घर से किसी काम के लिए नेशनल हाइवे 2 पर गाँव की मोड़ पर एऐ थी। तभी रोड़ से निकले तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दिया। जिमसें माया देवी गंभीर रूप से घायल हो गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुँचाया। जहां डॉक्टरों ने जाँच के उपरांत महिला को मृत घोषित कर दिया तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज बाइक सवार को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्यवाई कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!