G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अलियाबाद गाँव के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन की ठक्कर से बाइक सवार गम्भीर रूप।से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बहरमपुर गाँव निवासी अमीर हसन का 25 वर्षीय पुत्र वसीम अहमद बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए गया था।

वापस घर लौटते समय अलियाबाद गाँव के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार वसीम गम्भीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share