G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बजरंगापुर गांव के समीप खेत में धान काकाटने जा रही महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बजरंगापुर गांव निवासी अवधेश कुमार की 35 वर्षीय पत्नी संतोषी देवी गांव के समीप स्थित अपने खेतों में धान काटने जा रही थी।

तभी रोड से निकले तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसको ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भारती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share