G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कस्बे में किसान मजदूर मोर्चा की बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से फेल साबित हो रही है सरकार पूरे वर्ष किसानों को पर्याप्त खाद देने में पूरी तरह से फेल साबित हुई है वर्तमान समय मे भी किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल पा रही है। जानकारी के अनुसार बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहे के समीप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल में स्थित किसान मजदूर मोर्चा के कार्यालय में बुधवार को दिन में करीब 1:00 से संगठन की एक बैठक हुई। बैठक में किसान मजदूर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूदरहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सरकार किसानों को खाद भी नहीं दे पा रही है। और यह समस्या इस वर्ष लगातार बनी हुई है किसान परेशान है। वर्तमान में डीएपी खाद की बहुत जरूरत है लेकिन किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल पा रही है सरकार पूरी तरह से फेल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान मजदूर मोर्चा लगातार इस बात की मांग कर रहा है कि महिलाएं गांव घर में भैंस पालन गाय पालन भेड़ पालन बकरी पालन करती हैं इसलिए उन्हें भी किसान सम्मान निधि दिया जाए। पात्र लोगों को कॉलोनिया दी जाएं। किसानों तथा ग्रामीणों की समस्याएं थाना पुलिस में गंभीरता से सुनकर उनको हल करने का काम किया जाए। इस मौके पर किसान मजदूर मोर्चा के महिला इकाई की जिला सचिव प्रियंका पाल, गंगाराम ,राम प्रकाश, मोमना, सुधा देवी जयपाल सिंह, चंद्रशेखर, कलावती कुशवाहा , रामराज, इंद्रपाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share