उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के छोटी टेसाही गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के बाबा तारा गांव निवासी राजा राम का 28 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार बाइक पर सवार होकर खागा कोतवाली क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव अपने मामा रामू के घर गया था।

वहां से वापस घर लौटते समय जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के छोटी टेसाही गांव के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक चालक प्रदीप कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके मामा को हुईं तो घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं अचेत अवस्था मे जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!