उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के किशनपुर थाना क्षेत्र के कस्बे में युवक के पैर पर डीजे मशीन गिर गई। जिससे उसका पैर क्षतिग्रस्त हो गया, हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के किशनपुर कस्बा निवासी भवन सिंह के 20 वर्षीय पुत्र नीतीश सिंह के पैर पर डीजे मशीन गिर गई।

जिससे उसका पैर क्षतिग्रस्त हो गया हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी दिनेश व पायलट अभिषेक के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!