उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बिलन्दा कस्बे के समीप चलती बाइक में साड़ी फंसने से महिला रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार धाता थाना क्षेत्र के डेरा शाही गांव निवासी बछराज अपनी 32 वर्षीय पत्नी मालती देवी को बाइक पर सवार कर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बसोहनी गांव अपनी ससुराल आ रहा था।

जब उसकी बाइक थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे दो पर बिलन्दा कस्बे के समीप पहुंची। तभी चलती बाइक में साड़ी फंसने से मालती देवी रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों से कानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दिया। वही खबर लिखे जाने तक मालती देवी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था वह अचेत अवस्था मे थी और हालत गम्भीर बनी हुई थी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!