Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव के समीप खेतों में काम करने जा रहे युवक को रास्ते में विषखोपड़ा ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी सोनी का 39 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार उर्फ छोटेलाल घर से खेतों में काम करने के लिए जा रहा था।

जब वह गांव के बाहर पहुंचा तभी उसको रास्ते में विषखापड़ ने काट लिया। विषखापड़ काटने की बात घर आकर उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजन अपने वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By